धर्म परिवर्तन के विवाद पर आसिम रियाज का हिमांशी और पारस पर तीखा पलटवार! 

हिमांशी खुराना के 'धर्म बदलने के दबाव' वाले आरोप पर आसिम रियाज ने चुप्पी तोड़ी है।

आसिम ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखकर इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया।

उन्होंने लिखा, 'मैंने जिंदगी में कभी किसी को अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा।'

आसिम ने हिमांशी पर तंज कसते हुए कहा कि धर्म नहीं, उन्होंने सिर्फ उन्हें फिटनेस के लिए मोटिवेट किया था।

पैसों और कैरेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि व्यूज और अटेंशन के लिए किसी भी हद तक गिरना गलत है।

वहीं पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भड़कते हुए आसिम ने बेहद तीखा हमला बोला।

उन्होंने पारस को गपशप छोड़कर जिम में वक्त बिताने की सीधी सलाह दे डाली।

दोनों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।