7 साल छोटे क्रिकेटर रमनदीप सिंह की दुल्हन बनीं चार्ली चौहान, रिसेप्शन में दिखा खास अंदाज!
चार्ली चौहान और क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने गुपचुप शादी रचाकर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज।
8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने गुरुद्वारे में लिए फेरे।
एक्ट्रेस चार्ली चौहान अपने पति रमनदीप से उम्र में 7 साल बड़ी हैं।
अब सोशल मीडिया पर कपल के वेडिंग रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।
परफेक्ट जेंटलमैन बने रमनदीप स्टेज की ओर जाते वक्त चार्ली का हैवी लहंगा संभालते नजर आए।
रिसेप्शन पार्टी के डांस फ्लोर पर दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर शानदार डांस किया।
ब्राइडल लुक में चार्ली बेहद खूबसूरत लग रही थीं और दोनों के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ दिखा।
सोशल मीडिया पर फैंस इस न्यूली वेड कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।