41 की उम्र में मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वा बेटों को लेकर पहली बार पहुँचीं मंदिर!

By Bhawna

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद आखिरकार मां बन गई हैं!

41 की उम्र में एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है, हालांकि अभी उन्होंने बच्चों का चेहरा रिवील नहीं किया है।

हाल ही में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया और परिवार संग बच्चों को पहली बार मंदिर दर्शन कराने पहुँचीं।

एक बेटे को गोद में दिव्यांका और दूसरे को विवेक थामे हुए भगवान का आशीर्वाद लेते नजर आए।

मंदिर में दिव्यांका ने बच्चों के संग हनुमान जी की आरती की और इस दौरान वे काफी भावुक भी हो गईं।

कपल ने अपने नन्हे बच्चों के हाथों से मंदिर के पंडित जी को लड्डू और मिठाइयां खिलवाईं।

दिव्यांका से मिलने उनकी ऑनस्क्रीन बेटी रुहानिका धवन (रूपी) भी पहुँचीं और दोनों बच्चों पर खूब प्यार लुटाया।

IVF की अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए दिव्यांका ने बताया कि उन्होंने नेचुरली कंसीव किया था।