रामायण' की 'सीता' साई पल्लवी का बड़ा खुलासा!
By Bhawna
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में माता सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी ने अपनी तैयारी पर बड़ा खुलासा किया है
एक्ट्रेस ने बताया कि एक देवी का किरदार निभाना कोई मामूली काम नहीं है, इसके लिए पूरी आत्मा लगानी पड़ती है।
साई पल्लवी के मुताबिक, माता सीता के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने एक्टिंग से ज्यादा आध्यात्मिक रास्ता चुना।
वह किरदार की पवित्रता को महसूस करने के लिए हर दिन शूटिंग शुरू होने से पहले शांत मन से ध्यान (मेडिटेशन) लगाया करती थीं
साई पल्लवी शूटिंग से पहले हाथ जोड़कर प्रार्थना करती थीं कि, "सीता मां, आप खुद मेरे जरिए अभिनय कीजिए।"
रोल को लेकर एक्ट्रेस ने बेहद भावुक बात कही—"मैंने ये किरदार चुना नहीं है, बल्कि मुझे इसके लिए ऊपरवाले से आशीर्वाद मिला है।"
इस ऐतिहासिक और पौराणिक किरदार को जीवंत करने के लिए साई पल्लवी ने पिछले 3 सालों से अपने विचारों को बेहद पवित्र रखा है।
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण Part-1' दिवाली 2026 में रिलीज होगी, जिसका धमाकेदार ट्रेलर 24 जुलाई को आ रहा है!