आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा: गौरव खन्ना से तलाक के बाद नहीं करेंगी शादी, बताया क्यों बदली सेक्शुअलिटी!
By Bhawna
टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आकांक्षा ने बताया कि शादी के करीब 10 साल बाद वह अपने पति और मशहूर अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक लेने जा रही हैं।
जब उनसे भविष्य में दोबारा शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ मना करते हुए कहा कि उनके मन में अब शादी को लेकर गहरा डर बैठ गया है।
अपनी बदलती सेक्शुअलिटी पर बात करते हुए आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह इस समय पूरी तरह से 'असेक्सुअल' (Asexual) हो चुकी हैं।
एक्ट्रेस का मानना है कि इंसान की सेक्शुअलिटी वक्त के साथ बदलती है और फिलहाल उन्हें किसी के प्रति भी शारीरिक आकर्षण महसूस नहीं होता।
आकांक्षा ने बताया कि उनके भीतर कभी मां बनने की इच्छा नहीं जगी, जबकि गौरव बच्चा चाहते थे और यही उनकी शादी टूटने की एक बड़ी वजह बनी।
गौरव से शादी से पहले के दिनों को याद करते हुए आकांक्षा ने यह भी स्वीकार किया कि वह हमेशा से 'बाईसेक्शुअल' (Bisexual) रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा से फेमिनिन एनर्जी की तरफ आकर्षित रही हैं और महिलाओं के साथ को अपना सबसे सुरक्षित क्षेत्र मानती हैं।