रियाज अली: भूटान के एक गरीब लड़के से टिकटॉक स्टार और करोड़ों के मालिक बनने तक का सफर
By Bhawna
भूटान की एक मध्यमवर्गीय फैमिली में जन्मे रियाज अली का बचपन तंगी में बीता, लेकिन आज वे शोहरत और दौलत की बुलंदियों पर हैं।
रियाज का असली नाम रियाज आफरीन है। उन्होंने टिकटॉक के जरिए वीडियो बनाने की शुरुआत की और देखते ही देखते वे युवाओं की पसंद बन गए।
महज 22 साल की उम्र में रियाज अली ने अपनी मेहनत और टैलेंट से टीवी जगत के दिग्गजों को 'लॉकअप' में टक्कर देने का जज्बा दिखाया है।
एक समय था जब रियाज का वजन 90 किलो हुआ करता था, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और खुद को पूरी तरह बदल लिया।
लोकप्रियता के साथ-साथ रियाज को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कैरी मिनाटी जैसे रोस्टर्स ने भी उन्हें टारगेट किया, जिससे उनकी चर्चा और बढ़ गई।
साल 2020 में रियाज अली ने 'इंडिया के नंबर वन टिकटॉकर' का खिताब अपने नाम किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ रियाज आज एक सोशल मीडिया पावरहाउस बन चुके हैं।
आज रियाज अली के पास करोड़ों का आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां और नामी ब्रांड्स के विज्ञापन हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि मेहनत से सब कुछ मुमकिन है।