16 साल बाद भी एक्स-गर्लफ्रेंड के धोखे का दर्द नहीं भूले हर्षद चोपड़ा, 43 की उम्र में भी हैं कुंवारे
By Bhawna
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में अपने खुलासों को लेकर चर्चा में हैं।
शो के दौरान हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द साझा किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
एक्टर ने बताया कि साल 2010 में उन्होंने एक साथ अपने सबसे करीबी दोस्त और गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया था।
हर्षद ने खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड ने मिलकर उन्हें धोखा दिया था, जिसने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया।
लॉकअप में जब श्रेया कालरा ने उनसे शादी न करने की वजह पूछी, तो एक्टर ने बताया कि वह इस दर्द से आज भी नहीं उबर पाए हैं।
उन्होंने कहा, "लोग बहुत मतलबी होते हैं, मैंने इमोशनली बहरा होने का दर्द झेला है, जहां मेरी बात कोई समझने वाला नहीं था।"
43 साल की उम्र में भी कुंवारे हर्षद ने बताया कि अब वह अपनी जिंदगी को 'न्यूट्रल' तरीके से जीना ही पसंद रते हैं।
हर्षद का मानना है कि रिश्ते रिस्क के साथ आते हैं, इसलिए वह अब बिना किसी शिकायत के अकेले रहना ही बेहतर समझते हैं।