बिग बॉस के घर के अंदर के चौंकाने वाले राज, दिव्या अग्रवाल ने खोले कई बड़े सीक्रेट्स
By Bhawna
बिग बॉस' के घर के अनसुने रहस्यों से पर्दा उठाते हुए विनर दिव्या अग्रवाल ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
दिव्या ने बताया कि घर में केचअप और कॉफी जैसी मामूली चीजें भी किसी लग्जरी आइटम से कम नहीं होतीं।
राशन को लेकर जहां इतने कड़े नियम हैं, वहीं सिगरेट को लेकर मेकर्स का रवैया काफी नरम रहता है।
कंटेस्टेंट्स की मांग पर उनकी पसंद का ब्रांड सुबह ही घर के अंदर पहुंचा दिया जाता है।
शराब को लेकर दिव्या ने साफ किया कि घर के अंदर किसी भी तरह का अल्कोहल नहीं दिया जाता, यह महज अफवाह है।
प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों पर बात करते हुए दिव्या ने हंसते हुए कहा कि कैमरे के बाहर भी बहुत कुछ होता है।
शार्दूल पंडित के साथ पॉडकास्ट में दिव्या ने इशारा किया कि बाथरूम के अंदर ऐसी कई चीजें होती हैं जो कैमरे नहीं देख पाते।
दिव्या ने बताया कि लोग उनसे इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां भी आती हैं।