सामंथा रूथ प्रभु का खुलासा, बीमारी और अहंकार ने कैसे बदली उनकी जिंदगी!
By Bhawna
साउथ की स्टार एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपने करियर के सुनहरे दिनों को याद करते हुए कई बड़ी बातें साझा की हैं।
सामंथा ने बताया कि एक छोटे शहर की लड़की के लिए फैंस का इतना प्यार और उनका नाम लेकर चिल्लाना किसी सपने जैसा था।
एक समय ऐसा भी था जब सामंथा ने एक ही साल में 5 हिट फिल्में दी थीं, जिसे लोग उनका 'गोल्डन एरा' कहते थे।
लगातार सफलता के बाद सामंथा को लगा कि यह सफर कभी खत्म नहीं होगा और इस सोच ने उनमें अहंकार पैदा कर दिया था।
दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के चक्कर में एक्ट्रेस ने बिना रुके काम किया और खुद को शारीरिक-मानसिक रूप से झोंक दिया।
कुशी की शूटिंग के दौरान हुई मायोसाइटिस बीमारी ने उन्हें ब्रेक लेने पर मजबूर किया और उनकी पूरी दुनिया बदल दी।
बीमारी के दौरान उन्हें लगा कि करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन इसी ने उन्हें नई आदतों और काम के तरीके को बदलने की प्रेरणा दी।
अब सामंथा अपनी अपकमिंग फिल्म 'मां इंटी बंगारम' के साथ वापसी को तैयार हैं, जो 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।