तेजस्वी प्रकाश के बर्थडे पर करण कुंद्रा का रोमांटिक अंदाज़, सगाई के बाद पहली बार यूँ लुटाया प्यार!
By Bhawna
स्टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने 10 जून को अपना 33वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट किया।
इस खास मौके पर तेजस्वी के मंगेतर और टीवी स्टार करण कुंद्रा ने उन्हें बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया।
करण ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सबसे निडर और खास छोटी बच्ची को जन्मदिन मुबारक।"
करण ने अपना प्यार जताते हुए कैप्शन में आगे लिखा, "मुझे तुम्हारा 'मैन' होने पर गर्व है, ऐसे ही चमकती रहो।"
तस्वीरों में तेजस्वी ब्लैक फ्लोर-लेंथ ड्रेस में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रही हैं, वहीं करण ब्लैक टक्सीडो में काफी रिफाइंड लग रहे हैं
बीते महीने ही करण कुंद्रा ने एक शो के दौरान तेजस्वी प्रकाश को सगाई की अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था।
फैंस अब इस पावर कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अक्सर अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं।
फिलहाल यह सुपरहिट जोड़ी टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर चेफ्स 3' में अपनी बॉन्डिंग का जलवा बिखेर रही है।