क्या जेनिफर विंगेट करने जा रही हैं दूसरी शादी? सिंगापुर के बिजनेसमैन संग वायरल हुई खबरों की सच्चाई!
By Bhawna
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं।
खबरों के अनुसार, जेनिफर जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ सात फेरे लेने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि इश्माएल ने एक वेकेशन के दौरान जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
सोशल मीडिया पर जेनिफर द्वारा वेडिंग अकाउंट्स को फॉलो करने के बाद से ही उनकी शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अपनी 'ड्रीम वेडिंग' की प्लानिंग कर रहा है और जल्द ही शादी की रस्मों की शुरुआत होगी।
शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से होने की खबर है, जिसमें हरलीन सेठी और जेनेलिया देशमुख जैसे दोस्त शामिल हो सकते हैं।
इससे पहले जेनिफर का नाम करण वाही के साथ भी जोड़ा गया था, जिसे उन्होंने और करण ने गलत बताया था।
गौरतलब है कि जेनिफर की पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, जो साल 2014 में तलाक के साथ खत्म हो गई थी।