42 की उम्र में मां बनने जा रहीं करिश्मा तन्ना, प्रेग्नेंसी में हनुमान भक्ति में डूबी एक्ट्रेस
By Bhawna
42 की उम्र में गुड न्यूज: टीवी की 'क्वीन' करिश्मा तन्ना जल्द ही मां बनने वाली हैं, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं।
हेल्थ का खास ख्याल: बेबी को हेल्दी रखने के लिए करिश्मा डाइट और एक्सरसाइज का पूरा ध्यान रख रही हैं, जिससे वो पूरी तरह फिट दिखती हैं।
गर्भ संस्कार: प्रेग्नेंसी के दौरान करिश्मा भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं, ताकि होने वाले बच्चे को गर्भ से ही अच्छे संस्कार मिल सकें।
हनुमान भक्ति की झलक: एक्ट्रेस ने अपनी नई इंस्टाग्राम स्टोरी में हनुमान पूजा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भक्ति में लीन दिख रही हैं।
गोदभराई में भजन-कीर्तन: हाल ही में हुई अपनी गोदभराई की रस्म में भी करिश्मा शिव भजनों पर पति वरुण बंगेरा के साथ झूमती नजर आई थीं।
पॉजिटिविटी पर जोर: अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को करिश्मा बेहद सकारात्मकता के साथ जी रही हैं और फैन्स को भी इंस्पायर कर रही हैं।
अगस्त में होगी डिलीवरी: करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा शादी के 4 साल बाद अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।