गौतम रोडे: 2 साल की बेरोजगारी के बाद कैसे हनुमान भक्ति ने बदली एक्टर की किस्मत!
By Bhawna
मशहूर एक्टर गौतम रोडे अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया कि उनका करियर भगवान हनुमान की कृपा से ही सही ट्रैक पर लौटा है
उस दौर में घर के लोन, ईएमआई और खर्चों की चिंता ने एक्टर को काफी परेशान कर दिया था।
हार न मानते हुए गौतम ने हनुमान जी की भक्ति का सहारा लिया और 40 दिनों का 'चलिया' रखा।
चमत्कार देखिए, जैसे ही 41वां दिन आया, उन्हें 'इंडियाज गॉट टैलेंट' शो का बड़ा ऑफर मिल गया।
आज गौतम रोजाना नियम से आधे घंटे की पूजा करते हैं और हनुमान मंदिर जाना कभी नहीं भूलते।
इन दिनों गौतम रोडे अपनी नई सीरीज 'अनदेखी – द फाइनल बैटल' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं