कान्स में ऐश्वर्या राय हुईं इग्नोर? वायरल पोस्ट पर भड़के फैंस!
By Bhawna
कान्स फिल्म फेस्टिवल की 'रियल क्वीन' ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने शानदार लुक को लेकर चर्चा में हैं।
इस साल ऐश्वर्या ने इलेक्ट्रिक ब्लू मर्मेड गाउन में रेड कार्पेट पर कदम रखकर हर किसी का दिल जीत लिया।
लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
इस वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कान्स के रेड कार्पेट पर इंटरनेशनल मीडिया और फोटोग्राफर्स ने ऐश्वर्या को इग्नोर किया।
यह दावा सुनते ही ऐश्वर्या राय के फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है और वे एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतर आए हैं।
भड़के हुए फैंस का कहना है कि यह सब कुछ ऐश्वर्या की छवि को खराब करने के लिए 'निगेटिव पीआर' (Negative PR) के तहत किया जा रहा है।
फैंस ने रेड कार्पेट के वीडियो शेयर कर दिखाया कि ऐश्वर्या के सामने कैमरों के फ्लैश लगातार चमक रहे थे और कोई उन्हें इग्नोर नहीं कर रहा था।
फैंस का साफ कहना है कि ऐश्वर्या राय को चाहने वालों और कैमरों की नजरों से कभी ओझल नहीं किया जा सकता, वो हमेशा कान्स की असली डीवा रहेंगी।