दुबई ब्लिंग में करण ने तेजस्वी को किया प्रपोज, अनुषा का आया रिएक्शन!

By Bhawna

टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हाल ही में दोनों मशहूर रियलिटी शो 'दुबई ब्लिंग' (Dubai Bling) में नजर आए, जहां उनके रिश्ते की खूब चर्चा हुई।

शो के दौरान जब तेजस्वी से शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि लिव-इन में उनका रिश्ता बेहद स्मूद चल रहा है।

तेजस्वी ने करण कुंद्रा के पास्ट और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से जुड़े चीटिंग के आरोपों पर भी खुलकर बात की।

तेजस्वी ने करण का बचाव करते हुए कहा, "हम सभी का एक पास्ट होता है और करण ने मुझे सब कुछ सच-सच बता दिया है।"

इन सब चर्चाओं के बीच, करण कुंद्रा ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी प्रकाश को एक बेहद खूबसूरत डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया।

इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गए हैं।

इस ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गए हैं।