कान्स 2026: ट्रोल की बोलती बंद करने वाला आलिया भट्ट का 'सवेज' रिप्लाई
By Bhawna
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने अपने शाही अंदाज से सबका दिल जीत लिया।
लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक ट्रोल ने कमेंट किया, "कितने दुख की बात है, तुम्हें वहां किसी ने नोटिस ही नहीं किया।"
आलिया भट्ट ने बिना आपा खोए बड़ी शालीनता से जवाब दिया, "दुख कैसा प्यार? तुमने तो मुझे नोटिस कर लिया :)"
आलिया के इस हाजिरजवाबी और 'सवेज' रिप्लाई की प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेता अली गोनी ने भी आलिया का बचाव करते हुए कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने वालों का समर्थन करना चाहिए।
आलिया ने इस साल कान्स में आइवरी साड़ी-गाउन और सिंड्रेला जैसे ब्लू गाउन में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा
काम की बात करें तो आलिया जल्द ही अपनी अगली स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जो 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी।