क्या आध्यात्म के लिए एक्टिंग छोड़ रहे हैं करण वाही? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
By Bhawna
लोकप्रिय टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं।
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें उड़ रही थीं कि करण ने धर्म की राह पर चलने के लिए एक्टिंग को अलविदा कह दिया है।।
इन अफवाहों पर लगाम लगाते हुए करण वाही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी सफाई दी है।
करण ने साफ कहा कि आध्यात्मिक होने का मतलब यह कतई नहीं है कि उन्हें अपना काम छोड़ना पड़ेगा।
एक्टर ने लोगों से अपील की है कि केवल 'वायरल' होने के चक्कर में इस तरह की झूठी खबरें न फैलाएं।
करण ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वे वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी के प्रवचन सुन रहे हैं और 'नाम जप' कर रहे हैं।
वे नीम करोली बाबा के भक्त हैं और अब मानसिक शांति के लिए गले में तुलसी की माला भी धारण करते हैं।
फिलहाल करण अपनी एक्टिंग और आध्यात्म के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर जीवन का आनंद ले रहे हैं।