गर्मियों में चमकती त्वचा के लिए खाएं ये 8 फल
Bhawna
तरबूज (Watermelon): इसमें भरपूर पानी होता है जो गर्मी में त्वचा को हाइड्रेटेड और अंदर से फ्रेश रखता है।
आम (Mango): विटामिन A से भरपूर आम झुर्रियों को कम करने और त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है।
पपीता (Papaya): इसमें मौजूद पपैन एंजाइम डेड स्किन को हटाकर चेहरे की रंगत को साफ और निखारा बनाता है।
खीरा (Cucumber): खीरा खाने से शरीर ठंडा रहता है जिससे चेहरे पर दाने और जलन की समस्या नहीं होती।
संतरा (Orange): विटामिन C का बढ़िया स्रोत संतरा कोलाजन बढ़ाता है, जिससे स्किन जवान और टाइट दिखती है।
अनन्नास (Pineapple): इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे के दाग-धब्बों और मुहांसों को दूर करने में असरदार हैं।
अंगूर (Grapes): अंगूर में मौजूद तत्व सूरज की हानिकारक किरणों (UV Rays) से त्वचा की रक्षा करते हैं।
नारियल (Coconut): नारियल का पानी या इसका सेवन शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे स्किन नैचुरल ग्लो करती है।