Emmy जीतने वाला सबसे युवा एक्टर कौन है? जानिए यहां

By Neha

महज 15 साल की उम्र में ओवेन कूपर ने एमी जीतकर इतिहास रच दिया। वो TV इतिहास के सबसे युवा विजेता बन गए।

नेटफ्लिक्स की मिनीसीरीज ‘Adolescence’ में ओवेन ने जेमी मिलर नाम के किशोर की भूमिका निभाई, जो हत्या के आरोप का सामना कर रहा है।

ओवेन ने इस कैटेगरी में ऑस्कर विनर जेवियर बार्डेम और पीटर सार्सगार्ड जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ा।

बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका और नेहा ने ओवेन की जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरीज के ज़रिए खुशी और गर्व जाहिर किया।

ओवेन ने 'The Drama Mob' से एक्टिंग सीखी। पहले फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन अब स्टार एक्टर बन गए हैं।

Adolescence’ के लिए 500 बच्चों के ऑडिशन हुए थे, जिनमें से ओवेन को चुना गया — साबित किया कि टैलेंट उम्र नहीं देखता।

एमी के अलावा ओवेन को गोथम टीवी अवॉर्ड और एस्ट्रा टीवी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

"15 की उम्र में एमी विजेता – ओवेन कूपर ने दिखा दिया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती!"