Table of Contents
DBS Bank New Rule 2025: DBS बैंक इंडिया 1 अगस्त से सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर 6% तक जुर्माना वसूलेगा। जानें नया नियम, जुर्माना गणना और ATM ट्रांजैक्शन चार्ज डिटेल्स।
DBS Bank New Rule 2025: यदि आपका सेविंग अकाउंट DBS Bank India में है, तो सावधान हो जाइए। 1 अगस्त 2025 से बैंक अपने ग्राहकों से एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) न मेंटेन करने पर 6 प्रतिशत जुर्माना वसूलने जा रहा है। बैंक ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है।
क्या है नया नियम?
DBS बैंक इंडिया के मुताबिक, अगर खाताधारक अपने सेविंग्स अकाउंट में आवश्यक एवरेज मंथली बैलेंस (AMB) नहीं बनाए रखते हैं, तो शॉर्टफॉल राशि पर 6% या अधिकतम ₹500 तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
-
उदाहरण के लिए, यदि आपके अकाउंट में औसतन ₹8,500 का बैलेंस रहा और आवश्यक AMB ₹10,000 है, तो ₹1,500 के शॉर्टफॉल पर 6% जुर्माना लगेगा, यानी ₹90।
अलग-अलग अकाउंट्स के लिए AMB की लिमिट
| अकाउंट का नाम | न्यूनतम मासिक बैलेंस (AMB) |
|---|---|
| SB Others Account | ₹1,000 |
| Growth One Savings Account | ₹5,000 |
| DBS Savings Account | ₹10,000 |
| Growth Savings Account | ₹10,000 |
| Lakshmi Savings Youth Power Account | ₹100 |
| TASC Savings Youth Power Account | ₹10,000 |
ATM कैश निकासी पर भी लगेगा शुल्क
DBS बैंक ने RBI की नई गाइडलाइन्स के तहत 1 मई 2025 से गैर-DBS एटीएम से कैश निकालने पर बदलाव किया है।
-
पहले 5 ट्रांजैक्शन फ्री होंगे।
-
उसके बाद प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर ₹23 शुल्क लिया जाएगा (पहले ₹21 था)।
-
RBI ने 28 मार्च 2025 को नोटिफिकेशन जारी कर यह बदलाव लागू किया।
For more news: Business