विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुख्यमंत्री पंजाब, भगवंत सिंह मान का समय पर पानी के मसले पर साफ और स्पष्ट स्टैंड लेने के लिए धन्यवाद किया

विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मुख्यमंत्री पंजाब, भगवंत सिंह मान का समय पर पानी के मसले पर साफ और स्पष्ट स्टैंड लेने के लिए धन्यवाद किया

चंडीगढ़, 1 मई, 2025ः

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स. भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब को पंजाब और हरियाणा के बीच पानी के मसले पर सही समय पर साफ और स्पष्ट स्टैंड लेने के लिए दिल से धन्यवाद और भरपूर सराहना की, जिन्होंने पंजाब के किसानों और पंजाब के लोगों को उनका बनता हक दिलाने के लिए समय पर कदम उठाया है।

स्पीकर संधवां ने आगे कहा कि पंजाब अनाज की पैदावार के लिए पानी का उपयोग करता है, पानी पंजाब की ज़िंदगी है, और देश के अनाज भंडार में योगदान देने के लिए पंजाब पानी का उपयोग करता है। देश को और मजबूत करने के लिए पंजाब को अपने हिस्से का पूरा पानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब अपने सभी प्राकृतिक संसाधनों का पहले ही उपयोग कर चुका है।

इसके साथ ही स. कुलतार सिंह संधवां ने आगे कहा कि पंजाब का भूजल पहले ही नीचे जा चुका है और पंजाब जो कि कृषि पर निर्भर राज्य है, अपने हिस्से के पानी को किसी अन्य राज्य के साथ साझा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यह पहले ही भविष्यवाणी हो चुकी है कि पंजाब आने वाले समय में मरूथल बन जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी अन्य राज्य का हक नहीं छीन रहे, लेकिन अपने हक की रक्षा के लिए सतर्क रहेंगे और इस पर फिर डटकर पहरा देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंध में स्पष्ट नीति अपनाई जा रही है, जिसके अनुसार पंजाब अपने हिस्से का पानी किसी भी हालात में किसी और अन्य राज्य के साथ साझा नहीं करेगा।
—–

Related posts

पंजाब: एसजीपीसी में जमीन बिक्री और 5 लाख रिश्वत के आरोप, निज्जर बोले– मामला बेहद गंभीर

किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक में उमड़ा जनसैलाब, दूसरे दिन बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More