मुख्यमंत्री ने अंबाला के देवीनगर में आयोजित मेले में की शिरकत

मुख्यमंत्री ने अंबाला के देवीनगर में आयोजित मेले में की शिरकत

मंदिर में मुख्यमंत्री ने टेका माथा, लिया माँ का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने शेड बनवाने के लिए की 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा

चंडीगढ़, 12 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अंबाला शहर के देवीनगर में आयोजित 50वें वार्षिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने यहां स्थित माता के मंदिर में जाकर माथा टेका और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरव का दिन है और आज के दिन यहां आकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। इस मेले का आयोजन कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसायटी व आल इंडिया कश्यप राजपूत सभा द्वारा किया गया था।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में से एक हैं और यहां पर हर वर्ष कश्यप राजपूत पंजाबी वैल्फेयर सोसायटी व आल इंडिया कश्यप राजपूत सभा द्वारा वार्षिक मेले के साथ-साथ माता का जागरण करवाया जाता है। जिसमें पूरे भारतवर्ष से श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं और महर्षि कश्यप व माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शैड बनवाने के लिए 21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला, मेयर शैलजा सचदेवा, इंद्री के विधायक श्री राम कुमार कश्यप विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

Related posts

कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार से किसानों के मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी सख्त चेतावनी, बारिश से पहले सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मच्छीवाड़ा स्कूल निरीक्षण में 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More