कॉन्स्टेबल भर्ती-2023: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा 23 से 25 सितंबर तक,पुलिस विभाग की वेबसाईट को अधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से चैक करते रहें

कॉन्स्टेबल भर्ती-2023: कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा 23 से 25 सितंबर तक,पुलिस विभाग की वेबसाईट को अधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से चैक करते रहें

 

कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 : अभ्यर्थियों के ऑनलाईन प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपलोड किये जायेंगे

पुलिस मुख्यालय की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 के तहत विज्ञापित 3578 पदों के लिए आयोजित की गई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सफल रहे कांस्टेबल सामान्य के अतिरिक्त अन्य आवेदकों की दक्षता परीक्षा 23 सितंबर 2024 से 25 सितंबर तक रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) राजस्थान श्री सचिन मित्तल ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती-2023 के लिये 13 व 14 जून, 2024 को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल रहे कॉन्स्टेबल चालक, घुड़सवार, श्वानदल पद के अभ्यर्थियों एवं कॉन्स्टेबल बैण्ड पद के आवेदकों की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) 23 सितम्बर से 25 सितम्बर 2024 तक तीन दिन रेंज मुख्यालय स्तर पर आयोजित होगी।
एडीजी श्री मित्तल ने बताया कि दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) के लिये अभ्यर्थियों के ऑनलाईन प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पूर्व अपलोड किये जायेंगे, जिसकी सूचना पृथक मे विभाग की वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जायेगी।
श्री मित्तल ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी तैयारी रखें तथा पुलिस विभाग की वेबसाईट को अधिकारिक सूचना के लिए नियमित रूप से चैक करते रहें।

Related posts

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे ने मिलकर तैयार की पंचायत चुनावों की रणनीति, बजट का प्रचार गांव-गांव

राजस्थान में विकास और पर्यटन को बढ़ावा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति

राजस्थान 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा: सीएम भजनलाल ने दी छात्रों को सफलता के लिए टिप्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More