कैबिनेट मंत्री द्वारा बारिश प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान, राशन किटें बांटी

कैबिनेट मंत्री द्वारा बारिश प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान, राशन किटें बांटी

 

 

 

पंजाब सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता की वचनबद्धता दोहराई

 

 

 

जालंधर, 1 सितंबर: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को 15 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण प्रभावित परिवारों तक पहुंच की और भार्गव नगर में राहत सामग्री, जिसमें राशन और दवाइयां शामिल थी, बांटी गई।

 

 

 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भारी बारिश और बाढ़ के कारण परेशानी का सामना कर रहे लोगों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है। उन्होंने इस स्थिति को प्राकृतिक आपदा बताया, जो राज्य के लिए संकट के रूप में उभरी है और इस बात पर ज़ोर दिया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

 

श्री भगत ने उन लोगों के लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की, जिनके घर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए है। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से उन्हें अपने घरों की मुरम्मत करवाने और फिर से सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित लोगों तक समय पर राहत, मैडिकल सहायता और दवाइयां, और पुनर्वास की सुविधाएं पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। राहत सामग्री की किटें वितरित करते हुए श्री भगत ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ है और किसी को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

 

…….

Related posts

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More