कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में ‘माई भागो पार्क’ का किया उद्घाटन

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, श्री मुक्तसर साहिब

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट में ‘माई भागो पार्क’ का किया उद्घाटन

 

कैबिनेट मंत्री ने मलोट हलके के गांव औलख और महिराजवाला में भी नए बस अड्डों के निर्माण के रखे नींव पत्थर

 

मलोट/श्री मुक्तसर साहिब, 22 सितंबर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के हलका मलोट की सूरत को और सुंदर बनाने तथा हरियाली बढ़ाने के लिए आज सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट के बठिंडा चौक के नजदीक ‘माई भागो पार्क’ का उद्घाटन किया।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार में विकास कार्यों ने लगातार रफ्तार पकड़ी हुई है और आने वाले दिनों में मलोट हलके के कई विकास प्रोजेक्ट जैसे कि ग्रीन वैली रोड, रेलवे अंडर ब्रिज और अन्य लंबित पड़े विकास कार्य पूरे करवा कर जनता को समर्पित किए जाएंगे।

 

‘माई भागो पार्क’ का उद्घाटन करने के अवसर पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पार्क माता भाग कौर जी को समर्पित है और उनका स्मारक भी इस पार्क में लगाया जाएगा। इसके अलावा इस पार्क की सुंदरता बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा जिम्मेदारी निभाई जा रही है और आने वाले दिनों में मलोट हलके के निवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से और भी पार्क बनाए जाएंगे तथा देश की महान हस्तियों के नाम पर पार्कों के नाम रखे जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री द्वारा हलके के गांव औलख और महिराजवाला में लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे नए बस अड्डों के निर्माण के नींव पत्थर भी रखे गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहरों के साथ-साथ गांवों के विकास में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उन्होंने इन गांवों में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हलका मलोट के विभिन्न गांवों में नए बस अड्डे बनाए जा रहे हैं। इन बस अड्डों को स्टील की पाइपों से तैयार किया जाएगा और इन पर सोलर लाइटों की व्यवस्था भी की जाएगी। आने वाले दिनों में इन बस अड्डों को पूरा कर जल्द ही लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।

 

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनदीप संधू, सी.डी.पी.ओ. मलोट राजवंत कौर, कार्य साधक अधिकारी मलोट मंगत राम, ब्लॉक प्रधान गुरभगत सिंह, पंचायत अधिकारी गुरमेज सिंह, पंचायत सचिव दविंदर बाघला, संदीप कुमार, भुपिंदर कुमार, हरमेल सिंह संधू, लाली गगनेजा, राजीव बब्बू, सिमरजीत सिंह, जसकरन सिंह सरपंच गांव महिराजवाला, सुखजीत कौर सरपंच गांव औलख, सुखचैन सिंह औलख, निजी सहायक शिंदरपाल सिंह और अर्शदीप सिंह सिद्धू सहित बड़ी संख्या में गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी सख्त चेतावनी, बारिश से पहले सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मच्छीवाड़ा स्कूल निरीक्षण में 6 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

डॉ. बलजीत कौर: जनवरी 2026 तक पंजाब सरकार ने जारी की ₹5,748 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More