आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

 

पधर 1 सितंबर।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्र‌ंग में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुन्दन हाजरी ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि यह पद आंगनबाड़ी केंद्र चलौटी, कुम्हारडा, कारंझ, मलन, धनेड, सूही ,में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित 04 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं और सभी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 13 अक्टूबर 2025 को उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर जिला मण्डी (हि०प्र०) मे सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होना होगा।

 

उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 4 अक्टूबर 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, द्रंग स्थित पधर में सम्पर्क कर सकते है।

Related posts

पंजाब में 550 से अधिक नए आम आदमी क्लिनिक खुलेंगे, Dr. Balbir Singh ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की

पंजाब ट्रेड कमीशन का ऐलान: व्यापारियों को सिंगल-विंडो सुविधा और तेज़ शिकायत निवारण सिस्टम मिलेगा

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More