YouTube New Rule 2025: YouTube का नया नियम! अब इस तरह के कंटेंट पर नहीं मिलेगी मोनेटाइजेशन, जानें पूरा अपडेट

YouTube New Rule 2025: YouTube का नया नियम! अब इस तरह के कंटेंट पर नहीं मिलेगी मोनेटाइजेशन, जानें पूरा अपडेट

YouTube New Rule 2025: YouTube ने मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ मौलिक और क्वालिटी कंटेंट ही मिलेगा पैसे। जानें नए नियम, रिपीटेटिव कंटेंट और AI कंटेंट पर सख्ती का असर।

YouTube New Rule 2025: YouTube अपनी मोनेटाइजेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जो उन क्रिएटर्स के लिए चिंता का कारण बन सकता है जो बार-बार एक जैसे या ऑटोमेटेड कंटेंट बनाते हैं। यह नया नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होगा, और इसका उद्देश्य ऐसे वीडियोज़ की पहचान करना है जो सिर्फ व्यूज़ जुटाने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन वे मौलिक नहीं होते।

मौलिक कंटेंट को प्राथमिकता दी जाएगी

Google के स्वामित्व वाले YouTube ने अपनी सपोर्ट पेज पर इस बदलाव की जानकारी दी है। इसके तहत, YouTube Partner Programme (YPP) के तहत “मास-प्रोड्यूस्ड” और “रिपीटेटिव” कंटेंट की पहचान और मूल्यांकन प्रक्रिया और भी सख्त की जाएगी। YouTube ने हमेशा मौलिक और ऑथेंटिक कंटेंट को बढ़ावा देने की नीति अपनाई है, और यह नया कदम उसी दिशा में उठाया गया है।

नई शर्तें: क्या बदला है? (YouTube New Rule 2025)

YouTube की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी के मुताबिक, केवल उन क्रिएटर्स को पैसे मिलेंगे, जिनका कंटेंट मौलिक और प्रासंगिक होगा। नई पॉलिसी की प्रमुख शर्तें ये हैं:

  1. कंटेंट की मौलिकता: किसी दूसरे का कंटेंट बिना बदलाव के उपयोग करना अब मना होगा। अगर ऐसा किया जाता है तो उसे इस तरह से मोडिफाई करना होगा कि वह नया और व्यक्तिगत लगे।

  2. रिपीटेटिव कंटेंट की रोकथाम: वही वीडियो जो बार-बार दोहराए गए टेम्पलेट्स में बनाए गए हैं और जिनमें केवल व्यूज़ बढ़ाने के लिए मेहनत की गई है, उन्हें अब YouTube के नए नियमों के तहत सख्ती से देखा जाएगा। इसमें क्लिकबेट थंबनेल्स और बिना शिक्षा या मनोरंजन के वीडियो भी शामिल हैं।

क्या AI जनरेटेड कंटेंट भी प्रभावित होगा?

YouTube ने सीधे तौर पर AI कंटेंट का जिक्र नहीं किया है, लेकिन मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए माना जा रहा है कि AI जनरेटेड वीडियो जो बिना मानवीय योगदान के बनाए जाते हैं, उन्हें भी अब इस नए नियम के दायरे में लाया जा सकता है।

क्वालिटी कंटेंट अब होगी कमाई की कुंजी

YouTube की मौजूदा पॉलिसी के तहत, क्रिएटर्स को मोनेटाइजेशन पाने के लिए कुछ न्यूनतम शर्तों को पूरा करना होता है, जैसे कि 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 वैध पब्लिक वॉच ऑवर्स। इन शर्तों को पूरा करने के बाद अब कंटेंट की गुणवत्ता और मौलिकता ही यह तय करेगी कि क्रिएटर को पैसे मिलेंगे या नहीं।

नया कदम: YouTube का सख्त रुख (YouTube New Rule 2025)

YouTube का यह कदम उन क्रिएटर्स के लिए एक चेतावनी है जो बिना मेहनत के केवल व्यूज़ बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे। अब क्रिएटिविटी, मेहनत, और मौलिकता ही इस प्लेटफॉर्म पर टिकने और कमाई करने के लिए आवश्यक होगी।

For more news: Technology

Related posts

OnePlus 13 5G पर भारी छूट: 24GB RAM, 6,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy F70e 5G भारत में सेल हुआ शुरू, 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से लैस

WhatsApp अपडेट: चैट स्क्रीन पर अब सीधे दिखेंगे स्टेटस, यूजर्स होंगे खुश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More