YEIDA New Scheme 2025: नोएडा में सिर्फ ₹7.5 लाख में मिलेंगे प्लॉट, YEIDA ने शुरू की जबरदस्त अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम

YEIDA New Scheme 2025: नोएडा में सिर्फ ₹7.5 लाख में मिलेंगे प्लॉट, YEIDA ने शुरू की जबरदस्त अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम

YEIDA New Scheme 2025: YEIDA ने EWS वर्ग के लिए ₹7.5 लाख में अफोर्डेबल प्लॉट्स की स्कीम लॉन्च की है। नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर 17, 18, 20 में मिलेंगे प्लॉट।

YEIDA New Scheme 2025: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बसे यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सस्ती जमीन खरीदने का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने एक नई अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने का ऐलान किया है, जिसके तहत महज ₹7.5 लाख रुपये में 30 स्क्वायर मीटर के प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे।

4,000 से ज्यादा प्लॉट होंगे उपलब्ध

YEIDA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस स्कीम के तहत लगभग 4,288 प्लॉट पेश किए जाएंगे। ये प्लॉट खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं, जिनकी सालाना आय ₹3 लाख रुपये तक है। यह स्कीम नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक, यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित सेक्टर 17, 18 और 20 में चलाई जा रही है।

कहां-कहां मिलेंगे प्लॉट?

  • 6B सेक्टर 18 – 2,335 प्लॉट

  • 2A सेक्टर 18 – 881 प्लॉट

  • सेक्टर 20 – 548 प्लॉट

  • सेक्टर 17 – 524 प्लॉट

इन सभी प्लॉट्स का अलॉटमेंट लकी ड्रा (Lucky Draw) के ज़रिए किया जाएगा। ड्रा में शामिल होने के लिए आवेदक को कुल कीमत का 10% अग्रिम भुगतान करना होगा।

किन लोगों को मिलेगा आरक्षण?

YEIDA के CEO अरुण वीर सिंह के अनुसार:

  • 29% प्लॉट – YEIDA क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के लिए

  • 5% प्लॉट – रिटायर्ड डिफेंस पर्सनल और YEIDA कर्मचारियों के लिए

यह स्कीम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो नोएडा एयरपोर्ट और आस-पास के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और किफायती दरों पर अपना घर बनाना चाहते हैं।

7 साल की आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा

इस योजना के तहत सफल आवेदक 7 साल तक आसान किस्तों में प्लॉट की राशि चुका सकते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए यह योजना और भी अधिक सुलभ हो जाती है।

YEIDA अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के फायदे:

  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लोकेशन

  • मात्र ₹7.5 लाख में प्लॉट

  • आसान किस्तों में भुगतान

  • मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए विशेष आरक्षण

  • लकी ड्रा के जरिए पारदर्शी अलॉटमेंट

लॉन्च डेट और एप्लिकेशन प्रोसेस

YEIDA जल्द ही इस स्कीम की आधिकारिक लॉन्च डेट और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी अपनी वेबसाइट और मीडिया के माध्यम से जारी करेगा। इच्छुक आवेदक YEIDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More