WhatsApp पर इन ट्रिक्स से पाएं 100% सेफ चैटिंग, कोई हैक नहीं कर पाएगा आपकी बातचीत

WhatsApp पर इन ट्रिक्स से पाएं 100% सेफ चैटिंग, कोई हैक नहीं कर पाएगा आपकी बातचीत

WhatsApp पर अपनी चैट्स और डेटा सुरक्षित रखें। डिसअपीयरिंग मैसेज, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, चैट लॉक और अन्य टिप्स अपनाएं।

WhatsApp का उपयोग बढ़ते समय के साथ स्कैमर्स की नजर भी यूजर्स पर रहती है। चूंकि लोग इस प्लेटफ़ॉर्म पर निजी और संवेदनशील जानकारी साझा करते हैं, इसलिए WhatsApp ने कई प्राइवेसी और सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स को एक्टिव करके आप अपनी चैट्स और डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

1. डिसअपीयरिंग मैसेज का करें इस्तेमाल

यदि आप कोई संवेदनशील जानकारी साझा कर रहे हैं, जिसे केवल एक बार इस्तेमाल किया जाना है, तो डिसअपीयरिंग मैसेज का विकल्प चुनें। यह मैसेज आपके निर्धारित समय के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे भविष्य में किसी के गलत इस्तेमाल का खतरा नहीं रहेगा।

2. टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करें

WhatsApp सेटिंग्स में जाकर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें। यह आपके अकाउंट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जोड़ता है और अनऑथराइज्ड एक्सेस से बचाता है।

also read: अब भाषा की दीवार खत्म! Instagram रील्स में आए नए…

3. चैट लॉक से रखें प्राइवेसी

यदि आपका फोन कई लोग इस्तेमाल करते हैं, तो चैट लॉक फीचर आपके लिए बहुत मददगार है। यह आपके मैसेजेस को सुरक्षित रखता है और कोई भी बिना परमिशन आपके चैट नहीं पढ़ पाएगा।

4. रीड रिसीट को डिसेबल करें

व्हाट्सऐप पर जब आप मैसेज पढ़ते हैं, तो ब्लू टिक भेजने वाले को दिखाई देते हैं। इसे डिसेबल करने से आपकी एक्टिविटी ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा।

5. ऑटोमैटिक डाउनलोड बंद करें

व्हाट्सऐप पर ऑटोमैटिक डाउनलोड चालू होने से मैसेज में आई फाइलें बिना आपकी मंजूरी के फोन में सेव हो जाती हैं। कभी-कभी इनमें मालवेयर भी हो सकता है। इसलिए इस फीचर को बंद करें और केवल भरोसेमंद लोगों से आई फाइल्स को ही डाउनलोड करें।

इन आसान कदमों को अपनाकर आप अपनी WhatsApp चैट्स और डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और हैकिंग जैसी परेशानियों से बच सकते हैं।

Related posts

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

कोई चुपचाप पढ़ सकता है आपकी WhatsApp चैट! ये छोटी-सी गलती खोल सकती है सारी निजी बातें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More