WhatsApp ला रहा है बच्चों के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर, जिससे माता-पिता अकाउंट मॉनिटर कर सकेंगे और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
WhatsApp अपने यूजर्स की सुरक्षा को और बढ़ाने के लिए एक नया पैरेंटल कंट्रोल फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए अपडेट के जरिए माता-पिता अपने बच्चों के WhatsApp अकाउंट को सीधे मॉनिटर और मैनेज कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी बच्चों के लिए एक सेकेंडरी अकाउंट बनाने की योजना पर काम कर रही है, जिसे माता-पिता के प्राइमरी अकाउंट से लिंक किया जाएगा।
सेकेंडरी अकाउंट क्या होगा और कैसे काम करेगा?
WhatsApp का यह नया सेकेंडरी अकाउंट खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किया जाएगा और इसमें सीमित फीचर्स होंगे। यह अकाउंट माता-पिता के प्राइमरी अकाउंट से एक सुरक्षित लिंकिंग प्रोसेस के जरिए जुड़ेगा। हालांकि, बच्चों की चैट और कॉल की प्राइवेसी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
also read: Apple iPhone 17e: कम कीमत में प्रो फीचर्स के साथ लॉन्च…
पहले से लागू होंगे कुछ जरूरी प्रतिबंध
इस सेकेंडरी अकाउंट के साथ, बच्चों को केवल सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स से ही मैसेज और कॉल करने की अनुमति मिलेगी। इसका मकसद अनजान लोगों से संपर्क करने का खतरा कम करना है। फिलहाल WhatsApp में ऐसा कोई डायरेक्ट विकल्प मौजूद नहीं है।
माता-पिता को मिलेगी सीमित जानकारी
WhatsApp माता-पिता के अकाउंट को सेकेंडरी अकाउंट की कुछ एक्टिविटी अपडेट्स देगा। ध्यान दें, इसमें मैसेज या कॉल की सामग्री शामिल नहीं होगी। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले की तरह जारी रहेगा। साझा की जाने वाली जानकारी मुख्य रूप से अकाउंट एक्टिविटी और सेटिंग्स में बदलाव तक सीमित होगी।
बच्चों के लिए सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल
यह नया फीचर अभी Android बीटा वर्जन 2.26.1.30 में टेस्टिंग के दौर में है और आम यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन लॉन्च होने के बाद, माता-पिता आसानी से बच्चों के WhatsApp उपयोग पर उम्र-आधारित नियंत्रण रख सकेंगे, जिससे बच्चे ऐप का इस्तेमाल अधिक सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ कर पाएंगे।
WhatsApp का यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और यह पैरेंटल कंट्रोल टूल्स को नए स्तर पर ले जाएगा।