Virat Kohli Clarification: विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी जिसके बाद से उन्हें ट्रोलिंग मिली। अब इस मामले में उन्होंने सफाई दी है।
Virat Kohli Clarification: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने 23 वर्षीय अवनीत कौर की एक फोटो लाइक की, जिसके बाद उन्हें अब क्लैरिफिकेशन भी देना पड़ा है। दरअसल, उन्होंने अवनीत कौर के प्रशंसक पेज से पोस्ट की गई तस्वीर को लाइक किया था। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया।
बाद में विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पर सफाई देते हुए कहा कि ये गलती से हुआ है, इसलिए मनगढ़ंत बातें न बनाएं। चलिए जानते हैं कि अनुष्का शर्मा के पति और महान क्रिकेटर विराट कोहली को क्यों देनी पड़ी है सफाई। सफाई में विराट कोहली ने क्या लिखा है।
विराट कोहली ने किया सफाई में पोस्ट
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मेरी फीड साफ करते समय गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया गया है।” लगता है कि ये एल्गोरिदम से हुआ है। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था। मैं आपसे विनती करता हूँ कि कोई बेवजह की बातें न बनाई जाएं। मेरी भावना को समझने के लिए आपका धन्यवाद।”
क्यों देनी पड़ी विराट कोहली को सफाई
विराट कोहली के 271 मिलियन प्रशंसक सोशल मीडिया पर हैं। नेटिजंस के बीच चर्चा का विषय बन गया जब विराट ने टीवी एक्ट्रेस अवनीत के फैन पेज से शेयर की गई फोटो को लाइक किया। कुछ लोग भी उन्हें ट्रोल करने लगे।
कुछ ने कहा कि उनके बच्चों के पास फोन था, इसलिए ऐसा हुआ। इसके बाद क्रिकेटर को सफाई देनी पड़ी।
अवनीत कौर कौन हैं?
वह एक टीवी एक्ट्रेस है। अवनीत कौर ने कॉमेडी शो ‘टेढ़े हैं पर मेरे हैं’ से अभिनय में प्रवेश किया था। 13 साल पहले, वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में दिखाई दी थी। उन्होंने लव की अरेंज मैरिज जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
For more news: Entertainment