उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नितिन गडकरी की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। चार धाम हाईवे अपग्रेड में 12,769 करोड़ रुपये की लागत।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। यह बैठक दिल्ली के भारत मंडपम में हुई।
also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 प्रजातियों के 4,000…
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई विशाल प्रगति को दर्शाने वाला डिटेल वीडियो प्रेजेंटेशन पेश किया। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
विशेष रूप से चार धाम यात्रा को आसान, सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए, चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट के तहत 12,769 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख नेशनल हाईवे को अपग्रेड किया जा रहा है। इस पहल से न केवल तीर्थ यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।