उत्तराखंड: नए साल पर कानून-व्यवस्था सख्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड: नए साल पर कानून-व्यवस्था सख्त, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए कड़े निर्देश

उत्तराखंड में नए साल पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए कड़े निर्देश, यातायात प्रबंधन, पर्यटक सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और शीतकालीन यात्रा सुविधाओं पर विशेष जोर।

उत्तराखंड में नए साल के जश्न के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता व अतिक्रमण हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि 31 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रदेश में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और पर्यटन सुविधा पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो। पुलिस को नियमित रात्रिकालीन गश्त करने और वरिष्ठ अधिकारियों को सीधे क्षेत्रों में जाकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शराब की दुकानों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चेकिंग के दौरान पर्यटकों या आम जनता को अनावश्यक परेशान नहीं किया जाए।

also read: उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की नई तिथि घोषित, अब 17 फरवरी…

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

शहरी क्षेत्रों में सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीमों द्वारा तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होटल और रिसॉर्ट्स में अग्नि सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

शीतकालीन यात्रा और स्वच्छता पर जोर

मुख्यमंत्री ने शीतकालीन यात्रा के दौरान पर्यटकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सूचना केंद्र, स्ट्रीट लाइट और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ करने और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के साथ आम जनता की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में अनुश्रवण विकास परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड सरकार के इस कड़े कदम से नए साल पर राज्य में कानून-व्यवस्था और पर्यटक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More