Table of Contents
उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 में ₹1 लाख करोड़ का निवेश ज़मीन पर उतरा, 81 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित। अमित शाह ने धामी सरकार की सराहना की।
उत्तराखंड निवेश उत्सव 2025 का आयोजन शनिवार को रुद्रपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है।
1 लाख करोड़ निवेश की ग्राउंडिंग से बदलेगा राज्य का भविष्य
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हुए ₹3.56 लाख करोड़ के एमओयू में से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं अब ज़मीन पर उतर चुकी हैं। इन निवेशों से 81,000 से अधिक प्रत्यक्ष और ढाई लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।
“विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड ज़रूरी” – अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ उत्तराखंड सरकार ने काम किया है। धामी सरकार के प्रयासों से आज राज्य निवेश के एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य विकसित उत्तराखंड के बिना अधूरा है।
₹1,342 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
अमित शाह ने उत्तराखंड में ₹1,342.84 करोड़ की 20 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
-
378.35 करोड़ की लागत से हल्द्वानी में बस टर्मिनल निर्माण
-
126.00 करोड़ से ऊधमसिंहनगर में महिला छात्रावास
-
71.58 करोड़ से देहरादून में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
-
300+ करोड़ की विभिन्न पुलिस, शिक्षा, पेयजल, पार्किंग और सड़क परियोजनाएं
धामी सरकार की नीतियों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड ने बीते वर्षों में 30 से अधिक निवेश प्रोत्साहन नीतियाँ लागू की हैं, जिनमें लॉजिस्टिक, एमएसएमई, स्टार्टअप, फिल्म, टूरिज्म और वेलनेस नीति शामिल हैं।
राज्य में:
-
200 करोड़ रुपए का स्टार्टअप वेंचर फंड
-
इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी की स्थापना
-
अरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क जैसी परियोजनाएं का कार्य प्रगति पर है।
बाबा रामदेव, उद्योग जगत और शिक्षा संस्थानों का समर्थन
समारोह में पतंजलि के बाबा रामदेव ने धामी सरकार द्वारा पर्यावरण और विकास में संतुलन के प्रयासों की सराहना की। यूपीईएस और नैनी पेपर्स जैसे प्रमुख संस्थानों ने भी राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
Also Read: https://newsindianow.in/uttarakhand-orange-alert-heavy-rain/