उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में 31 गेंदों में तूफानी शतक लगाया, CSK ने IPL 2026 के लिए उन्हें रिटेन किया।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी और गुजरात के कप्तान उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में धमाकेदार बैटिंग करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस पारी में उर्विल ने 10 छक्के और 12 चौके लगाकर कुल 108 रन केवल बॉउंड्री से बनाए, जबकि 11 रन ही उन्होंने दौड़कर लिए। उनकी इस तूफानी पारी की मदद से गुजरात ने सर्विसेज टीम को 8 विकेट से मात दी।
मैच का संक्षिप्त विवरण
ग्रुप स्टेज के मैच नंबर 3 में जिमखाना ग्राउंड पर गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सर्विसेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए, जिसमें गौरव कोचर की 60 रनों की पारी प्रमुख रही।
also read: IND vs SA 2nd Test: टीम इंडिया 201 रनों पर ऑल आउट, मार्को…
उर्विल पटेल और आर्य देसाई की धमाकेदार साझेदारी
गुजरात को 183 रनों का लक्ष्य मिला। आर्य देसाई ने 35 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। पहले विकेट के लिए उन्होंने कप्तान उर्विल पटेल के साथ 174 रनों की साझेदारी की। उर्विल ने 31 गेंदों में शतक पूरा कर यह टूर्नामेंट का उनका दूसरा सबसे तेज शतक बनाया।
2024 में उर्विल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। इस पारी में अभिषेक शर्मा भी पिछले साल 28 गेंदों में सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं।
CSK में शामिल होने के बाद उर्विल पटेल की बढ़ती पहचान
उर्विल पटेल पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया। CSK ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। IPL 2026 के लिए CSK ने उर्विल को रिटेन किया है।
उर्विल ने IPL 2025 में CSK के लिए डेब्यू किया और 3 मैचों में 212 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें आगामी आईपीएल में भी टीम का अहम हिस्सा बना दिया है।