योगी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को दीपावली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर रिफिल

योगी सरकार का बड़ा तोहफा: उत्तर प्रदेश की माताओं-बहनों को दीपावली पर मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर रिफिल

योगी सरकार ने यूपी की माताओं-बहनों को दीपावली पर दिया खास तोहफा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति वर्ष दो निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली के मौके पर प्रदेश की करोड़ों माताओं-बहनों के लिए खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों को प्रति वर्ष दो निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल दी जाएगी। इस योजना का शुभारंभ लोकभवन सभागार में किया जाएगा, जहां पात्र महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत मई 2016 में ग्रामीण एवं कमजोर वर्ग के लिए स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। इससे पहले वे पारंपरिक ईंधनों जैसे लकड़ी, कोयला, गोबर के उपले आदि का इस्तेमाल करते थे। इस योजना से न केवल महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता भी बढ़ी। यूपी ने इस योजना में शानदार काम किया है और अब तक 1.86 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला कनेक्शन दिया जा चुका है।

दो चरणों में मिलेगा फ्री रिफिल

योगी सरकार ने योजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो चरणों में लागू करने का निर्णय लिया है। पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक और दूसरा जनवरी से मार्च 2026 तक चलेगा। इसके लिए ₹1500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पहले चरण में आधार प्रमाणित 1.23 करोड़ लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऑयल कंपनियों के माध्यम से सिलेंडर रिफिल वितरित की जाएगी, जिससे वितरण में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

also read: उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति: 2024-25 में रिकॉर्ड…

कैसे मिलेगा मुफ्त सिलेंडर

लाभार्थी बाजार दर पर 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर रिफिल खरीदेंगे। 3-4 दिनों के अंदर सब्सिडी की राशि उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यह राशि केंद्र और राज्य सरकार दोनों द्वारा भेजी जाएगी। 5 किग्रा सिलेंडर वाले भी 14.2 किग्रा सिलेंडर ले सकते हैं। एक कनेक्शन वाले लाभार्थी भी योजना का लाभ उठा सकेंगे।

आधार प्रमाणन के लिए अभियान

जिन लाभार्थियों का आधार सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऑयल कंपनियां एसएमएस के माध्यम से आधार सत्यापन के लिए सूचना भेज रही हैं। इसके अलावा आधार सत्यापन सुविधा के लिए अतिरिक्त लैपटॉप और प्रचार सामग्री भी वितरकों को दी जा रही है।

सख्त निगरानी और शिकायत निवारण

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य और जनपद स्तर पर समितियां गठित की गई हैं जो नियमित समीक्षा करेंगी। शिकायत निवारण प्रणाली भी स्थापित की गई है ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। वितरण के दौरान सिलेंडर का वजन भी जांचा जाएगा; कम वजन पाए जाने पर वितरक उसे रिप्लेस करेगा।

महिलाओं को महंगाई से राहत और पर्यावरण संरक्षण

पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच यह योजना गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देगी और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देगी। इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल प्रदेश के आर्थिक कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित होगी और महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा उपलब्ध कराकर उनकी जीवनशैली में सुधार लाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद ऊधम सिंह नगर में ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की 24 घंटे अभियान तैयारी

यूपी विधान परिषद् में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: वंदे मातरम् का अपमान संविधान की अवहेलना है

महाशिवरात्रि 2026: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उदयपुर के अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More