यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

यूपी पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार करेगी OBC आयोग का गठन, हाईकोर्ट में दिया हलफनामा

यूपी में पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार OBC आयोग का गठन करेगी, आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे, हाईकोर्ट में हलफनामा।

उत्तर प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की संभावना है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी पुष्टि की है कि पंचायत चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC आयोग) का गठन करेगी। सरकार ने यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट, लखनऊ बेंच में सुनवाई के दौरान दी।

हाईकोर्ट में जनहित याचिका

कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें बताया गया कि प्रदेश में OBC आयोग का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है। याचिका में मांग की गई थी कि आयोग का तुरंत गठन किया जाए। इस याचिका पर जस्टिस राजन राय और जस्टिस अवधेश चौधरी की बेंच ने सुनवाई की।

also read: उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रांति: सीएम योगी के नेतृत्व में…

योगी सरकार ने हलफनामा में दी जानकारी

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हलफनामा देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग का गठन किया जाएगा और आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव कराए जाएंगे। सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि आयोग के गठन की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद कोर्ट ने याचिका को निस्तारित कर दिया।

आयोग की रिपोर्ट पर निर्भर होंगे चुनाव

हालांकि यूपी में पंचायत चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है, लेकिन पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन में देरी के कारण चुनाव की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने पहले ही सीएम योगी को पत्र लिखकर आयोग के गठन की मांग की थी। अब सरकार ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव OBC आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही कराए जाएंगे।

Related posts

दिल्ली में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 322 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत

देहरादून में शैक्षिक भूमि विवाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की

हरियाणा में विकसित उद्योग-समृद्ध श्रमिक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने “उद्योग-श्रम मित्र परिषद” से नई आर्थिक नीति की शुरुआत की

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More