UP Kanwar Yatra 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक, कांवड़ियों की सुरक्षा पर जोर, ‘पहल पोर्टल’ लॉन्च

UP Kanwar Yatra 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक, कांवड़ियों की सुरक्षा पर जोर, 'पहल पोर्टल' लॉन्च

UP Kanwar Yatra 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर जोर दिया। ‘पहल पोर्टल’ का शुभारंभ और हिन्डन नदी पुनर्जीवन पर भी अहम निर्देश दिए। पढ़ें पूरी जानकारी।

UP Kanwar Yatra 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में सीएम योगी ने 20 से अधिक विभागों की योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जनता को सुविधाएं देने पर विशेष जोर दिया।

Kanwar Yatra 2025: सीएम योगी के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने प्रमुख मार्गों जैसे: गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर, मुरादनगर, टीला मोड़, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, NH-9 और NH-24… पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। इनमें वॉच टावर, CCTV, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, शौचालय, डॉक्टरी सुविधा, और सुरक्षा प्रबंधन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा को ईको-फ्रेंडली बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सभी शिविरों में प्लास्टिक मुक्त सामग्री, डस्टबिन, सफाईकर्मी, और अग्निशमन यंत्र लगाने पर बल दिया। यात्रा मार्गों पर मांस व शराब की दुकानों को बंद रखने और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए।

हिन्डन नदी पुनर्जीवन पर सीएम योगी का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्डन नदी सफाई अभियान की समीक्षा की और निर्देश दिए कि:

  • नदी में गिरने वाले नालों को तुरंत रोका जाए।

  • औद्योगिक कचरे पर सख्त नियंत्रण हो।

  • नदी की जल गुणवत्ता में सुधार किया जाए।

  • इस परियोजना को ‘नमामि गंगे’ मिशन से जोड़ा जाए।

‘पहल’ पोर्टल का शुभारंभ, डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ी पहल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के ‘पहल पोर्टल’ का उद्घाटन किया। इस डिजिटल पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे- प्लॉट/मकान की रजिस्ट्री, भुगतान से जुड़े दस्तावेज, नामांतरण, नक्शा डाउनलोड जैसे कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं।

अब तक इस पोर्टल के जरिए 161 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है और 80 से अधिक लोगों के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। सीएम ने कहा कि यह पारदर्शिता बढ़ाने और लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से बचाने की दिशा में अहम कदम है।

योजनाओं की समीक्षा: जलापूर्ति, पेंशन, शहरी सुविधाओं पर जो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण जलापूर्ति, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, कृषि, और शहरी विकास जैसे विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि, “हर योजना समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरी हो, ताकि आम जनता को उसका सीधा लाभ मिल सके।”

For more news: UP

Related posts

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

केजरीवाल और मान ने मोगा में दिखाई नशा तस्करों को ताकत, आम आदमी पार्टी बना रही नशा मुक्त पंजाब

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More