केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में बागवानी क्षेत्र के विकास और बागवानी से जुड़े किसानों के हित में अपने व्यापक विचार व्यक्त कि, जैसे-जैसे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि और बढ़ेगी, बागवानी उत्पादों की मांग भी तेजी से बढ़ेगी
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के माध्यम से देश में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को और बेहतर करने के उद्देश्य से आईसीएआर के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। आईसीएआर के बागवानी विभाग की समीक्षा करते हुए श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वैश्विक उत्पादकता में हमारे देश की ऊपरी पायदान पर छलांग लगाने के लक्ष्य के साथ मिलकर काम करें।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में बागवानी क्षेत्र के विकास और बागवानी से जुड़े किसानों के हित में अपने व्यापक विचार व्यक्त कि, जैसे-जैसे सामाजिक-आर्थिक समृद्धि और बढ़ेगी, बागवानी उत्पादों (विभिन्न फल-सब्जियां) की मांग भी तेजी से बढ़ेगी. इसे ध्यान में रखते हुए, बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करने और अच्छे तरीके से काम उनका कहना था कि बागवानी क्षेत्र में अनुसंधान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि विश्व स्तर पर ऊपरी स्तर पर छलांग लगाने के लिए पूरी कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कुछ उत्पादों में हम बेहतर हैं, लेकिन अधिक उत्पादों पर भी हमें काम करते हुए उत्पादकता के उच्च मानकों को अपनाते हुए काम करना होगा, इसलिए अच्छी गुणवत्ता के साथ उत्पादन-उत्पादकता
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बागवानी क्षेत्र में बेहतर फसल प्रणालियों का अध्ययन करने के साथ-साथ किसानों को अनुसंधान और जानकारी मिलने की सुविधा देने के लिए भी प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बागवानी के किसान कार्यक्रमों का सही लाभ उठाने के लिए, अनुसंधान की जानकारी को किसानों तक पहुंचाने के लिए अभियान स्तर पर काम किया जाना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आईसीएआर को फसलों में बीमारियों की रोकथाम के लिए शोध और सही मात्रा में कीटनाशकों का उपयोग करने का भी निर्देश दिया। घातक कीटनाशकों से बचते हुए अधिक पोषण क्षमता वाली, स्वास्थ्यवर्धक फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया, साथ ही कहा कि किसानों को पौधों की उत्तम किस्मों मिलनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को बेहतर नर्सरियों से अच्छी किस्म के पौधे मिलने की दिशा में काम करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि काली मिर्च, इलायची, केसर, सूपारी और अन्य विशेष किस्म की फसलों की पैदावार के बारे में और अधिक शोध और प्रयास करने की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने खुशी व्यक्त की कि हमारे वैज्ञानिकों ने नई किस्मों के साथ-साथ अच्छे उत्पादन देने वाली कुछ पुरानी किस्मों का संरक्षण और संवर्धन किया है।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ फसलों, खासकर आलू, प्याज और टमाटर के बारे में बात करते हुए कहा कि ताकि किसानों को सीधा लाभ मिल सके, इनके मामले में किसानों को मिलने वाला दाम और उपभोक्ताओं द्वारा देय राशि के बीच का अंतर छोटा होना चाहिए।
For more news: India