उदयपुर फाइल्स फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 150 कट के बाद मिली रिलीज़ की हरी झंडी

उदयपुर फाइल्स फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 150 कट के बाद मिली रिलीज़ की हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने विवादित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को 150 कट के साथ रिलीज की अनुमति दी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने विशेष स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं। जानें फिल्म की पूरी खबर।

राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित विवादित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने इस फिल्म पर लगाई गई रिलीज़ प्रतिबंध वाली याचिका को खारिज करते हुए फिल्म की रिलीज़ की अनुमति दे दी है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जॉयमाल्या बागची की बेंच ने स्पष्ट किया कि फिल्म को रिलीज़ होने दिया जाए। हालांकि, याचिकाकर्ता को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नियमित बेंच के सामने मामला उठाने का निर्देश दिया गया है।

‘उदयपुर फाइल्स’ पर बैन की मांग किसने की थी?

फिल्म पर बैन की याचिका कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी नंबर 8, मोहम्मद जावेद ने दायर की थी। याचिकाकर्ता का दावा था कि फिल्म की रिलीज़ से केस की निष्पक्ष सुनवाई प्रभावित हो सकती है। साथ ही उन्होंने फिल्म के ट्रेलर और प्रमोशनल सामग्री को सांप्रदायिक उकसावा बढ़ाने वाला बताया। उनका यह भी आरोप था कि फिल्म में आरोपी को कोर्ट के फैसले से पहले ही दोषी दिखाया गया है, जो न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आदेश

इस बीच, दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को निर्देश दिया है कि वे उन याचिकाकर्ताओं के लिए फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित करें, जो फिल्म के खिलाफ हैं। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस अंश दयाल की डिविजन बेंच ने यह निर्देश दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी। दिल्ली हाईकोर्ट में मौलाना अरशद मदनी और पत्रकार प्रशांत टंडन की ओर से याचिका दायर की गई है, जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म नफरत फैलाती है और विशेष समुदाय को निशाना बनाती है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने लगाए 150 कट

फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 150 कट लगाकर ही रिलीज की अनुमति दी है। बोर्ड ने बताया कि विवादित हिस्सों को हटा दिया गया है, जिनकी वजह से बैन की मांग की गई थी। साथ ही मेकर्स को निर्देश दिया गया है कि वे विरोध प्रदर्शन करने वालों को फिल्म दिखाने के लिए विशेष व्यवस्था करें।

‘उदयपुर फाइल्स’ के निर्माता, डायरेक्टर और कास्ट

‘उदयपुर फाइल्स’ का निर्माण अमित जानी ने किया है जबकि फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है। फिल्म में विजय राज, रजनीश दुग्गल, प्रीति झंगियानी, कमलेश सावंत, कांची सिंह, मुश्ताक खान, एहसान खान, पुनीत वशिष्ठ, मनोज बख्शी, गगनदीप सिंह, संदीप बोस, नरेश गोसाईं, उदय उतरोलिया और रोहित चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

For more news: Entertainment

Related posts

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रचाएंगे शादी, शादी का कार्ड हुआ वायरल

O’ Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अब प्राइम वीडियो पर कब और कहां देखी जाएगी

‘शरारत’ गाने के लॉन्च पर क्रिस्टल डिसूजा हुईं इमोशनल, कहा – ‘इसलिए रणवीर सिंह हैं असली सुपरस्टार’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More