दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद का स्वागत किया। जानें भारत-यूएई संबंध, निवेश और व्यापार अपडेट।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत दौरे पर दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया और गले लगाकर किया। यह उनके राष्ट्रपति पद संभालने के बाद तीसरी आधिकारिक यात्रा है।
पीएम मोदी ने किया स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने एयरपोर्ट गया। यह यात्रा भारत और UAE के मजबूत दोस्ताना संबंधों को दर्शाती है। मैं हमारी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं।”
Went to the airport to welcome my brother, His Highness Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE. His visit illustrates the importance he attaches to a strong India-UAE friendship. Looking forward to our discussions.@MohamedBinZayed pic.twitter.com/Os3FRvVrBc
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2026
भारत और UAE के मजबूत संबंध
यूएई राष्ट्रपति का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सऊदी और UAE के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। पिछले 10 सालों में शेख मोहम्मद बिन जायद भारत चार बार आ चुके हैं। सितंबर 2025 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान और अप्रैल 2025 में उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी भारत दौरे पर आए थे।
UAE भारत में विदेशी निवेश का महत्वपूर्ण स्रोत
UAE भारत में विदेशी निवेश का 7वां सबसे बड़ा स्रोत है। साल 2000 से UAE ने भारत में 22 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो भारत के डेवलपमेंट सेक्टर और आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है।
व्यापार, निवेश और ऊर्जा में सहयोग
भारत और UAE के बीच CEPA (Comprehensive Economic Partnership Agreement), LCS (Local Currency Settlement System) और Bilateral Investment Treaty जैसे अहम समझौते हैं। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच लॉन्ग टर्म ऊर्जा सप्लाई और कई क्षेत्रीय साझेदारियां भी हैं। राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक तौर पर दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से मजबूत और गर्मजोशी भरे रहे हैं।
इस दौरे से भारत और UAE के बीच दोस्ताना संबंध और निवेश व व्यापार सहयोग को और मजबूती मिलने की संभावना है।