अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी और विहान मल्होत्रा के शतक से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी में बनाया 352 रन का विशाल स्कोर।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352 रन का दमदार स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी ने 52 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि विहान मल्होत्रा ने नाबाद शतकीय पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
वैभव सूर्यवंशी और विहान की धमाकेदार पारियां
भारतीय पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज ने की। जॉर्ज सिर्फ 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे 21 रन तक सीमित रहे। वैभव ने 30 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह वैभव की इस टूर्नामेंट में तीसरी अर्धशतकीय पारी रही।
also read: शमार स्प्रिंगर ने टी20 में बनाई पहली हैट्रिक, वर्ल्ड…
वहीं, विहान मल्होत्रा ने 109 रन की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को मिडिल ओवरों में संभाला। उनकी पारी में 7 चौके शामिल थे। विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन की पारी खेली और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को परेशान किया।
टीम इंडिया ने लगाए 22 चौके और 11 छक्के
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 352 रन बनाए। इस पारी में टीम के बल्लेबाजों ने 22 चौके और 11 छक्के लगाए। टीम ने पारी के पहले 10 ओवरों में 99 रन और अंतिम 10 ओवरों में 90 रन जोड़कर मजबूत स्कोर बनाया। मध्य के 30 ओवरों में टीम ने 163 रन जोड़े।
भारतीय टीम की यह शानदार बल्लेबाजी भारत को सुपर-6 में मजबूत स्थिति में ले गई है। टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने बेहतरीन फॉर्म और आक्रामक शैली दिखाते हुए वर्ल्ड कप में अपनी पकड़ मजबूत की है।