थायराइड डाइट टिप्स: थायराइड के लिए सबसे अच्छे 4 फूड्स जानें जैसे अंडे, ब्राजील नट्स, सीविड और दही। साथ ही जानें किन 3 चीजों से आपको दूर रहना चाहिए ताकि थायराइड की परेशानी न बढ़े। सही डाइट और सावधानियां अपनाकर स्वस्थ रहें।
थायराइड डाइट टिप्स: थायराइड एक छोटी सी ग्रंथि है, लेकिन इसका शरीर पर बड़ा असर होता है। यह मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, दिल की धड़कन और मूड को नियंत्रित करती है। अगर थायराइड ठीक से काम नहीं करती, तो थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. गौरी राय के अनुसार, थायराइड की दवाओं के साथ सही डाइट भी बेहद महत्वपूर्ण है।
थायराइड के लिए बेस्ट फूड्स
-
सीविड (समुद्री शैवाल): नोरी, केल्प और वाकामे जैसे समुद्री शैवाल में आयोडीन की अच्छी मात्रा होती है, जो थायराइड हॉर्मोन बनाने के लिए जरूरी है। हालांकि, थायराइड की समस्या होने पर ज्यादा सेवन से बचें।
-
ब्राजील नट्स: ये सेलेनियम के बेहतरीन स्रोत हैं। सेलेनियम थायराइड हॉर्मोन को सक्रिय करता है और थायराइड ग्लैंड को नुकसान से बचाता है। रोजाना 1-2 ब्राजील नट्स खाने से सेलेनियम की जरूरत पूरी हो जाती है।
-
अंडे: अंडे में आयोडीन, सेलेनियम और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन होता है। पूरे अंडे (सिर्फ सफेद भाग नहीं) खाने से थायराइड को फायदा होता है।
-
दही और डेयरी उत्पाद: इनमें आयोडीन और विटामिन डी होता है, जो ऑटोइम्यून थायराइड से बचाव में मददगार है। इसलिए इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें।
इन फूड्स से करें बचाव
-
क्रूसिफेरस वेजिटेबल्स: ब्रोकली, पत्तागोभी, केल जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन होता है, जो आयोडीन के अवशोषण को रोक सकता है। अगर आपकी आयोडीन की कमी है तो इन्हें पकाकर और कम मात्रा में खाएं।
-
सोया प्रोडक्ट्स: टोफू और सोया दूध थायराइड की दवा के असर को कम कर सकते हैं। दवा लेने के बाद कुछ घंटे तक सोया प्रोडक्ट्स से बचें।
-
ग्लूटेन: हाशिमोटो थायरॉइडाइटिस वाले लोगों को ग्लूटेन से परेशानी हो सकती है। ग्लूटेन-फ्री डाइट के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
सलाह
थायराइड डाइट में बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें। सही आहार और समय पर इलाज से थायराइड को कंट्रोल किया जा सकता है और जीवनशैली बेहतर बनाई जा सकती है।