RBI Repo Rate में हो सकती है कटौती, घर खरीदना होगा सस्ता: रिपोर्ट में हुआ दावा

RBI Repo Rate में हो सकती है कटौती, घर खरीदना होगा सस्ता: रिपोर्ट में हुआ दावा

RBI Repo Rate: RBI दिसंबर 2025 में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। इससे होम लोन की किस्तें और सस्ती होंगी। जानें HSBC रिपोर्ट और RBI गवर्नर की बात।

RBI Repo Rate: अगर आप होम लोन लेकर घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) की आगामी बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर सकता है। यह कटौती दिसंबर 2025 में होने वाली MPC बैठक में की जा सकती है, जिससे साल के अंत तक रेपो रेट 5.25% तक गिरने की संभावना है।

दिसंबर में हो सकती है रेपो रेट में कटौती (RBI Repo Rate)

HSBC ग्लोबल रिसर्च की ताज़ा रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि अगस्त और अक्टूबर की MPC बैठकों में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिसंबर में RBI ब्याज दरों में 0.25% की अंतिम कटौती कर सकता है। इस कटौती के बाद रेपो रेट 5.25% तक पहुंच जाएगा

महंगाई में गिरावट, आर्थिक विकास पर नजर

जून 2025 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित मुद्रास्फीति दर मई के 2.8% से घटकर 2.1% हो गई है। खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में कमी ने महंगाई को कम करने में मदद की है और इसे और भी नीचे आने की उम्मीद है। HSBC की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की दूसरी तिमाही में औसत मुद्रास्फीति लगभग 2.7% रहने की संभावना है, जो RBI के अनुमान से कम है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने CNBC TV18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि महंगाई में कमी और आर्थिक विकास की धीमी गति दोनों ही MPC को रेपो रेट में कटौती के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी MPC बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा वह इन दोनों कारकों पर निर्भर होगा।

पिछले कुछ महीनों में RBI की कटौतियां

इस साल फरवरी और अप्रैल में RBI ने लगातार दो बार 0.25% की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट 6% तक गिरा था। इसके बाद जून में 0.50% की बड़ी कटौती के बाद रेपो रेट 5.50% पर आ गया है। अब बाजार की नजरें दिसंबर में संभावित और कटौती पर लगी हैं, जिससे होम लोन सस्ता हो सकता है और घर खरीदना आसान।

For more news: Business

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More