The Traitors Winner 2025: कुछ दिनों पहले करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स का प्रीमियर हुआ था। 3 जुलाई को प्राइम वीडियो पर शो का फिनाले हुआ, जिसमें विजेता के नाम और प्राइज मनी भी दिया गया।
The Traitors Winner 2025: फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स का फिनाले हो चुका है, जिसमें पहले सीजन का विनर मिल चुका है। फिनाले एपिसोड 3 जुलाई को प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया। इस दौरान दो सोशल मीडिया सेंसेशन विनर घोषित किए गए।
हां, उर्फी जावेद और निकिता लूथर द ट्रेटर्स के पहले सीजन के विजेता हैं। प्राइज मनी के रूप में इन्हें 70.05 लाख रुपए मिले। उर्फी और निकिता ने अपने बुद्धिमत्तापूर्ण खेल से ट्रेटर पूरब झा को हराया। आपको बता दें कि एपिसोड में हर्ष गुजराल और पूरव झा जैस्मिन भसिन को मार डालते हैं।
निकता और उर्फी ने ट्रेटर्स को एक्सपोज किया (The Traitors Winner 2025)
ऐसे में निकिता और उर्फी फिनाले के दौरान ट्रेटर्स को एक्सपोज करते हैं। शो का अंतिम एपिसोड मजेदार था। पूरव झा को इनोसेंट या ट्रेटर होने की सूचना दी गई। उर्फी, हर्ष, सुधांशु पांडे और निकिता शो के चार सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी थे।
लेकिन बाकी तीन ने सुधांशु को वोट नहीं दिया। इस शो के दौरान कुछ पार्टिसिपेंट्स को गुप्त रूप से ट्रेटर्स बनाया गया था, जिन्होंने इनोसेंट्स लोगों को मार डालना था। यदि इनोसेंट्स हर ट्रेटर को एलिमिनेट कर देते थे, तो उन्हें पुरस्कार मिलता था।
अगर एक ट्रेटर बचा होता तो वो शो का विनर बनता। साहिल सलाथिया, करण कुंद्रा, राज कुंद्रा, महीप कौर, रफ्तार सूफी मोतिवाला, मुकेश छाबड़ा, आशीष विद्यार्थी, जन्नत जुबैर, एल्नाज नोरौजी, अपूर्व मुखिजा, जानवी गौर और अंशुला कपूर शो में कंटेस्टेंट के तौर पर आए।
उर्फी और निकिता की हो रही तारीफ (The Traitors Winner 2025)
आपको बता दें कि उर्फी जावेद अपने शानदार आउटफिट के कारण चर्चा में रहती हैं। वहीं निकिता की बात करें तो वो पोकर की माहिर खिलाड़ी हैं। दोनों ने पूरे शो में गेम खेला। दोनों को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने काफी प्रशंसा की है।
For more news: Entertainment