iPhone 17 सीरीज में सिम कार्ड स्लॉट हो सकता है खत्म, Apple कर रही तैयारी

iPhone 17 सीरीज में सिम कार्ड स्लॉट हो सकता है खत्म, Apple कर रही तैयारी

iPhone 17 सीरीज में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट हो सकता है खत्म, Apple यूरोप और कई देशों में केवल ई-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगी। जानिए iPhone 17 की पूरी अपडेट और फीचर्स।

iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग अब करीब है और नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं कि Apple इस बार अपने नए iPhone मॉडल्स से फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट हटा सकता है। खासकर यूरोपीय देशों में बिकने वाले iPhone 17 में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले से ही अमेरिका में iPhone 14 और बाद के मॉडल्स में केवल ई-सिम (eSIM) सपोर्ट दिया जा रहा है, अब Apple यूरोप सहित कई अन्य बाजारों में भी इस फीचर को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

Apple कर्मचारियों को मिली ई-सिम ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple ने यूरोप के अपने ऑथोराइज्ड रिसेलर्स के कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ई-सिम से जुड़ी ट्रेनिंग पूरी करने का निर्देश दिया है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि 9 सितंबर को लॉन्च होने वाली iPhone 17 सीरीज में यूरोपीय संघ के देशों में फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट खत्म कर केवल ई-सिम ऑप्शन दिया जाएगा। यूरोपीय संघ में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन जैसे 27 देश शामिल हैं।

Also Read: WhatsApp पर अब सिर्फ चैटिंग नहीं, ड्राइविंग लाइसेंस और…

iPhone 17 एयर मॉडल होगा केवल ई-सिम सपोर्ट वाला

iPhone 17 सीरीज के अल्ट्रा-स्लिम एयर मॉडल में भी केवल ई-सिम सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसमें फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट नहीं होगा। इसके अलावा चीन, भारत जैसे कुछ बड़े बाजारों को छोड़कर बाकी देशों में भी नए iPhone मॉडल्स में केवल ई-सिम का विकल्प मिल सकता है।

ई-सिम क्यों हो रहा है लोकप्रिय?

Apple ने 2022 में iPhone 14 सीरीज से ही अमेरिका में फिजिकल सिम स्लॉट हटाकर केवल ई-सिम सपोर्ट दिया है। ई-सिम को फोन से हटाना संभव नहीं होता, जिससे चोरी या गुम होने की स्थिति में इसे ट्रैक करना आसान होता है। साथ ही, iPhone में एक साथ 8 ई-सिम प्रोफाइल्स मैनेज करने की सुविधा भी उपलब्ध है, जो यूजर्स के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है।

Related posts

AI Impact Summit 2026: विदेशी मेहमान अब बिना बैंक खाते और मोबाइल नंबर के कर सकेंगे UPI पेमेंट

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More