जियो फाइनेंशियल में अंबानी परिवार का बड़ा निवेश, 10,000 करोड़ से बढ़ सकती है हिस्सेदारी

जियो फाइनेंशियल में अंबानी परिवार का बड़ा निवेश, 10,000 करोड़ से बढ़ सकती है हिस्सेदारी

अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी 47% से बढ़ाकर 51% करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश की तैयारी में है। कंपनी ने 30 जुलाई को बोर्ड मीटिंग में फंड रेजिंग के विकल्पों पर चर्चा करेगा।

Jio Financial Services में अंबानी परिवार अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में है। वर्तमान में 47% हिस्सेदारी रखने वाले मुकेश अंबानी के परिवार की योजना इसे 51% तक पहुंचाने की है। इसके लिए जियो फाइनेंशियल में लगभग 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का बड़ा दांव लगाया जा सकता है। कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 30 जुलाई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम बैठक होगी, जिसमें फंड रेजिंग के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा होगी।

10,000 करोड़ का बड़ा निवेश, हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना

अंबानी परिवार जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर कंपनी में अपने नियंत्रण को और मजबूत करना चाहता है। इस बैठक में राइट्स इश्यू, प्रेफरेंशियल इश्यू, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) या अन्य तरीकों से फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। यह निवेश डिजिटल फाइनेंस, लोन प्रोविजनिंग और पेमेंट सर्विसेज जैसे क्षेत्रों के विस्तार के लिए किया जाएगा।

पहली तिमाही में बढ़ा प्रॉफिट और रेवेन्यू

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में प्रॉफिट 324.66 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 312.63 करोड़ रुपये से 3.85% ज्यादा है। वहीं, कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू 612.46 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की पहली तिमाही के 417.82 करोड़ रुपये से 46.58% अधिक है। यह बढ़त कंपनी के मजबूत वित्तीय प्रदर्शन को दर्शाती है।

Also Read: https://newsindianow.in/income-tax-return-new-tax-rule-for-social-media-influencers-and-traders-learn-which-itr-form-is-necessary-to-fill-out/

Related posts

Silver Price Update: चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 4.20 लाख से घटकर 2.50 लाख/किलो – आगे का ट्रेंड क्या रहेगा?

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में बढ़ा निवेशकों का भरोसा, 6 महीनों में 76% तक उछला भाव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More