Thama Teaser Out: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म Thama का टीजर रिलीज हो गया है। वैम्पायर लव स्टोरी, मस्तीभरे डायलॉग्स और मलाइका अरोड़ा के धमाकेदार डांस के साथ Thama टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Thama Teaser Out: मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी “थामा” का टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की इस नई फिल्म में रोमांस, हॉरर और वैम्पायर ट्विस्ट के साथ फैंस को एक नया सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है। डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मलाइका अरोड़ा भी दमदार अंदाज़ में नजर आ रहे हैं।
टीज़र में क्या है खास?
‘थामा’ के टीज़र की शुरुआत एक रहस्यमयी और डरावनी हवेली से होती है, जहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी अंधेरे में खंभे पर बैठे नजर आते हैं और अपने अनोखे अंदाज में डायलॉग बोलते हैं। उनका यह फनी और रहस्यमयी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। टीज़र में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना के बीच एक अनोखी वैम्पायर लव स्टोरी देखने को मिल रही है, जो हॉरर के साथ रोमांस और थ्रिल को भी जोड़ती है। मलाइका अरोड़ा इस फिल्म में एक स्पेशल डांस नंबर करती नजर आएंगी और उनका ग्लैमरस लुक पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है।
Thama Movie Cast और डायरेक्शन
‘थामा’ को डायरेक्ट किया है आदित्य सरपोतदार ने, जो इससे पहले भी यूनिक प्रोजेक्ट्स में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस फिल्म की कास्टिंग बेहद दमदार है – आयुष्मान और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी के साथ-साथ नवाजुद्दीन का स्पेशल टच फिल्म को खास बना रहा है।
फैंस की प्रतिक्रियाएं
टीज़र देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं कुछ इस तरह हैं:
-
“नवाज का डायलॉग हिट है!”
-
“टीज़र उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा है – कास्टिंग, स्टोरी और म्यूजिक सब परफेक्ट है।”
-
“मैडॉक को अब समझ आ गया है कि ऑडियंस से कैसे जुड़ना है।”
-
“स्त्री, भेड़िया, मुंज्या के बाद अब थामा… हर बार स्टोरी लेवल ऊपर जा रहा है।”
‘थामा’ से क्या हैं उम्मीदें?
‘थामा’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं बल्कि रोमांस, सस्पेंस, कॉमेडी और थ्रिल का परफेक्ट मिक्स है। आयुष्मान खुराना लंबे समय बाद एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं, वहीं रश्मिका मंदाना की ये पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उपस्थिति फिल्म को एक एक्स्ट्रा एंटरटेनमेंट फैक्टर देती है।
रिलीज डेट का इंतजार
फिल्म की रिलीज डेट अभी ऑफिशियली अनाउंस नहीं की गई है, लेकिन टीज़र को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए यह साफ है कि ‘थामा’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगी।