Tesla India launch: Tesla और VinFast की भारत में एंट्री, इलेक्ट्रिक कार बाजार में नई क्रांति की शुरुआत

Tesla India launch: Tesla और VinFast की भारत में एंट्री: इलेक्ट्रिक कार बाजार में नई क्रांति की शुरुआत

Tesla India launch: Tesla और VinFast ने भारत में आधिकारिक एंट्री कर ली है। टेस्ला ने मुंबई में अपना पहला शोरूम खोला, वहीं VinFast ने इलेक्ट्रिक SUV VF6 और VF7 की बुकिंग शुरू की। जानिए कीमत, फीचर्स और लॉन्च डिटेल्स।

Tesla India launch: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में 15 जुलाई 2025 एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब दुनिया की दो दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनियों – Tesla और VinFast – ने भारतीय बाजार में अपने कदम रखे। यह लॉन्च भारत की EV इंडस्ट्री को नया आयाम देने वाला है।

मुंबई में Tesla का पहला शोरूम और मॉडल Y की एंट्री

अमेरिकी कंपनी टेस्ला ने मुंबई के बीकेसी (BKC) इलाके में अपना पहला एक्सपीरियंस सेंटर और शोरूम लॉन्च किया। यह शोरूम करीब 4,000 वर्गफुट में फैला हुआ है। टेस्ला ने भारत में सबसे पहले Model Y लॉन्च करने की तैयारी की है, जो एक मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV है और एक बार चार्ज होने पर लगभग 574 किमी की रेंज देती है। इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत ₹60-65 लाख के बीच हो सकती है। भविष्य में Model 3 और Model X भी भारतीय बाजार में आ सकते हैं।

VinFast की तेज़ तैयारी: 32 शोरूम और 400 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

वियतनाम की EV कंपनी VinFast ने भी भारत में शानदार शुरुआत की है। कंपनी ने पहले ही 27 शहरों में 32 शोरूम शुरू कर दिए हैं और तमिलनाडु के थूथुकुडी में 400 एकड़ में फैले प्लांट की स्थापना कर दी है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में लगभग $2 बिलियन (₹16,621 करोड़) का निवेश कर रही है, जिसका उद्देश्य पहले साल में 50,000 यूनिट्स का उत्पादन करना है।

VinFast की इलेक्ट्रिक SUVs: VF6 और VF7 के फीचर्स और संभावित कीमत

VinFast ने दो इलेक्ट्रिक SUV – VF6 और VF7 – को भारत में लॉन्च से पहले कई मेट्रो शहरों में शोकेस किया है।

  • VF6 में 59.6 kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज पर 480 किमी की रेंज देती है। इसमें 201 hp की पावर और 310 Nm टॉर्क है। अनुमानित कीमत ₹25-30 लाख हो सकती है।

  • VF7 इससे बड़ी SUV है, जो दो बैटरी ऑप्शन – 59.6 kWh और 70.8 kWh – के साथ आएगी। यह सिंगल चार्ज में 498 किमी तक चल सकती है। इसका हाई वेरिएंट ऑल-व्हील ड्राइव और 8 एयरबैग के साथ आ सकता है, और अनुमानित कीमत ₹45-50 लाख के बीच हो सकती है।

भारत क्यों है टेस्ला के लिए महत्वपूर्ण?

Tesla के CEO एलन मस्क भारत को एक रणनीतिक अवसर के रूप में देख रहे हैं। यूरोप में टेस्ला की बिक्री में गिरावट और चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत उनके लिए अगला बड़ा बाजार है। भारत सरकार की नई EV नीति ने टेस्ला को बड़ा लाभ दिया है। अब ₹40,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर इंपोर्ट ड्यूटी 110% से घटाकर 70% कर दी गई है।

इसके अलावा, जो कंपनियां भारत में ₹4,150 करोड़ निवेश करती हैं और 5 साल में लोकल प्रोडक्शन शुरू करती हैं, उन्हें हर साल 8,000 गाड़ियों के आयात और 15% एक्स्ट्रा ड्यूटी छूट का लाभ मिल सकता है।

क्या कहता है EV मार्केट का भविष्य?

VinFast और Tesla दोनों की एंट्री भारत के EV सेगमेंट को और प्रतिस्पर्धी बना देगी। जहां VinFast की VF6 और VF7, Tata Nexon EV, MG ZS EV, और Mahindra XUV400 जैसी गाड़ियों से टक्कर लेंगी, वहीं टेस्ला की प्रीमियम EVs, लक्ज़री सेगमेंट में Mercedes, BMW और Audi जैसी कंपनियों को चुनौती दे सकती हैं।

For more news: Technology

Related posts

Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन के साथ

वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान फिक्स

कोई चुपचाप पढ़ सकता है आपकी WhatsApp चैट! ये छोटी-सी गलती खोल सकती है सारी निजी बातें

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More