Tecno Pova Curve 2 5G लॉन्च: 8000mAh जंबो बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन और MediaTek प्रोसेसर के साथ। जानें कीमत और फीचर्स।
Tecno Pova Curve 2 5G अपने दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह फोन Pova Curve 5G का अपग्रेड वर्जन है और हाई-एंड मिड रेंज सेगमेंट को टारगेट करता है।
कीमत और उपलब्धता
Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹29,999 में उपलब्ध है। फोन की बिक्री 20 फरवरी दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। यह हैंडसेट स्टॉर्म टाइटेनियम, मेल्टिंग सिल्वर और मिस्टिक पर्पल कलर विकल्प में आता है। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक एलिजिबल बैंक डिस्काउंट के जरिए 3,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।
also read: वाईफाई बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है? जानें कारण और आसान…
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
डिस्प्ले: 6.78 इंच की फुल-एचडी+ कर्व्ड AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल हुआ है।
प्रोसेसर और रैम: फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए Arm G610 MC2 GPU दिया गया है।